जिलाधिकारी ने पेय पदार्थों जैसे लस्सी, जूस आदि की सेंपलिंग कराने के दिए निर्देश

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समिति की बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न

मऊ – आज जिलाधिकारी अरुण कुमार की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन समिति की बैठक जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा 100 दिन में पूर्ति किए जाने संबंधित कार्यक्रमो की अद्यतन स्थिति के बारे में जानकारी ली। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रतिष्ठानों के लाइसेंस की संख्या में वृद्धि के निर्धारित लक्ष्य 701 के सापेक्ष 527 की पूर्ति, खाद्य प्रतिष्ठानों के पंजीकरण प्रमाण पत्र की संख्या में वृद्धि के निर्धारित लक्ष्य 7388 के सापेक्ष 5661 की पूर्ति, खाद्य प्रतिष्ठानों के हाइजीन रेटिंग कराए जाने संबंधित कार्यक्रम हेतु निर्धारित लक्ष्य 75 के सापेक्ष 10 की पूर्ति, औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण हेतु निर्धारित लक्ष्य 43 के सापेक्ष 24 की पूर्ति, रक्त कोष का निरीक्षण हेतु निर्धारित लक्ष्य 1 के सापेक्ष 1 की पूर्ति की जा चुकी है। बैठक में जिलाधिकारी ने पेय पदार्थों जैसे लस्सी, जूस आदि की सेंपलिंग कराने के निर्देश दिए। उन्होंने रेस्टोरेंट सहित अन्य जूस कॉर्नर शॉप के दुकानदार द्वारा जूस बनाने हेतु बर्फ कहां से लाकर उपयोग किया जाता है, के भी बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्कूल के आसपास के रेस्टोरेंट में बनने वाले खाने एवं पेय पदार्थों की जांच कराने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित लोग उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: