जिलाबदर अपराधियों से संबंधित रिकार्डो की जिलाधिकारी द्वारा की गई जांच

शिकायतों को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण का निर्देश

जिलाधिकारी ने थाना समाधान दिवस पर पुलिस अधीक्षक के साथ थाना रानीपुर में की जन सुनवाई

आज जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार ने पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश पांडेय के साथ थाना समाधान दिवस पर थाना रानीपुर में जन सुनवाई की। इस दौरान उन्होंने संबंधित थाना क्षेत्र में जिला बदर किए गए अपराधियों के तालिमा की स्थिति एवं उन पर नजर रखने के रिकॉर्ड संबंधी निगरानी रजिस्टर की भी जांच की। उन्होंने थानाध्यक्ष रानीपुर को जिला बदर किए गए अपराधियों पर सतत निगरानी रखते हुए उन्हें जनपद की सीमा से बाहर रखना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने पिछले समाधान दिवस पर आई शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की भी समीक्षा की। उन्होंने थाना समाधान दिवस पर आई शिकायतों का शत-प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान अधिकतर शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थी।इस दौरान कुछ शिकायतें सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर भी आई जिसके संबंध में जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपालों को तत्काल मौके पर जाकर पुलिस के सहयोग से अवैध कब्जा खाली कराने के भी निर्देश दिए। उन्होने एक-एक करके सभी शिकायतकर्ताओ की शिकायतें सुनी एवं मौके पर राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर सभी शिकायतो के गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कुछ मामलों में पुलिस एवम् लेखपाल की संयुक्त टीम को तत्काल निस्तारण हेतु मौके पर रवाना भी किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश पांडेय के अलावा संबंधित थाने के सभी अधिकारी एवं क्षेत्र के सभी लेखपाल मौके पर उपस्थित थे।


Posted

in

by

Tags: