मऊ – आज जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार की अध्यक्षता में बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत गठित जिला अनुश्रवण समिति एवं निपुण भारत की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि निपुण भारत मिशन, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्राथमिक कक्षाओं में मूलभूत साक्षरता और संख्या प्राप्त करना है। उन्होंने बताया कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत वर्ष 2026-27 तक बाल वाटिका से कक्षा-3 तक के शत-प्रतिशत बच्चों में मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान का लक्ष्य प्राप्त किया जाना है। ऑपरेशन कायाकल्प के चर्चा के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि 23 जर्जर भवनों का निरीक्षण करते हुए नीलामी की कार्यवाही संपादित की जा रही है,तथा 4 की ध्वस्तिकरण की कार्यवाही भी पूर्ण कर ली गई है। जिलाधिकारी ने कायाकल्प के अंतर्गत 75% से कम प्रगति वाले ब्लाकों को कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। बैठक के दौरान समस्त अविद्युतीयकृत परिषदीय विद्यालयों का झटपट पोर्टल पर आवेदन एवं मुख्य विद्युत पोल से 40 मीटर से अधिक दूरी वाले विद्यालयों का विद्युत विभाग द्वारा आकलन की प्रगति में 186 ऐसे विद्यालय पाए गए जिसमें विद्युत की व्यवस्था नहीं है। डी0बी0टी0 कार्य में पिछड़े ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों को जिलाधिकारी ने इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा विद्यालयों के निरीक्षण कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारी को निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष विद्यालयों का निरीक्षण करने के साथ ही इसे पोर्टल पर भी दर्ज करने के निर्देश दिए। विद्यालयों के निरीक्षण में विकास खंड बड़राव की स्थिति काफी खराब होने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गांवो में जाकर बच्चों के अभिभावकों को बच्चों के अंदर स्वच्छता की जागरूकता उत्पन्न करने पर विशेष ध्यान देने एवं स्कूल यूनिफार्म में बच्चो को स्कूल भेजने हेतु प्रेरित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विद्यालयों में बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश देने के साथ ही अच्छी किस्म की खाद्य सामग्री का उपयोग करने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।
बैठक के दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला अनुश्रवण समिति एवं निपुण भारत की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न
Posted
in
by
Tags: