जिला अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद शितला माता मन्दिर का दर्शन करेंगी महामहिम राज्यपाल

मऊ- माननीय राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्री आनंदीबेन पटेल जी का कल दिनांक 02 नवम्बर,2021 को जनपद मऊ में प्रातः 11ः00 बजे पुलिस लाईन हेलिपैड पर आगमन हो रहा है। आगमन के उपरान्त मा0 राज्यपाल महोदया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आहूत की गयी है। बैठक के उपरान्त मा0 राज्यपाल महोदया द्वारा जिला अस्पताल के लिए प्रस्थान करेगी तथा जिला अस्पताल में आगमन के पश्चात अस्तपाल का निरीक्षण किया जायेगा। निरीक्षण के बाद शितला माता मन्दिर दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगी। दर्शन के बाद शितला माता मन्दिर से पुलिस लाईन हेलिपैड के लिए प्रस्थान करेंगी, हेलिपैड पर आगमन के पश्चात मा0 राज्यपाल महोदया द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान किया जायेगा।


Posted

in

by

Tags: