जिला उद्योग एंव उद्यम प्रोत्साहन केंद्र पर देखिए कैसे उड़ती है नियमों की धज्जियाँ, मास्क व दो गज दूरी का नहीं होता पालन

मऊ – मऊ के गाजीपुर तिराहा स्थित जिला उद्योग एंव उद्यम प्रोत्साहन केंद्र पर कोविड-19 के नियमों की खुलेआम धज्जियाँ उड़ायी जाती हैं, यहां पहुंचने पर ऐसा प्रतीत होता है कि कोविड-19 संक्रमण का कुछ मतलब ही नहीं है।
आप को बता दें कि सरकार द्वारा एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एंव टूलकिट के लाभार्थियों का चयन करने के लिए आनलाइन एप्लाई करने वाले लोगों को यहां आफिस पर साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था, इतनी अधिक संख्या में लोगों को बुलाया गया था कि यहां पर एक हुजूम इकठ्ठा हो गया कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने के लिए कोई नियम यहां पर नहीं लगाया गया और ना ही सैनेटाइजर की व्यवस्था की गई। अलग-अलग जगहों से पहुंचें लोग चस्पा की गई सूची में अपना नाम देखने और हस्ताक्षर करने के लिए आपस में भीड़ के कारण धक्का मुक्की करते रहे। सरकारी आफिस के बाहर लापरवाही का ये आलम था कि उपस्थिति दर्ज कराने के लिए हस्ताक्षर करने को सूची ऐसे ही बाहर आवेदकों के जिम्मे ही सौंप दी गई, किस पर कौन हस्ताक्षर कर रहा है इससे भी अधिकारीयों का कोई लेना-देना नहीं था। दो गज की दूरी तो दूर कुछ लोगों को छोड़कर बाकी के चेहरे पर मास्क भी नहीं था। सरकारी कार्यालय के बाहर की यह दूरदशा देखकर कोरोना संक्रमण और बचाव के प्रति लापरवाही से संक्रमण बढ़ने से कोई इनकार नहीं कर सकता।

जिला उद्योग एंव उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के बाहर अपना नाम का क्रम देखने के लिए लगी भीड़

Posted

in

by

Tags: