मऊ- मा0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार मा0 श्री शंकरलाल अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ के मार्गदर्शन में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ द्वारा जिला कारागार मऊ का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निरीक्षण एवं प्ली बारगेनिंग तथा कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए मास्क, सैनिटाइजर तथा सोशल डिस्टेंसिंग के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। निरीक्षण के दौरान कैदियों के कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में पूछताछ में जेलर नागेश सिंह द्वारा बताया गया कि पहले से बंद बंदियों का दूसरी दोज का टीकाकरण करा दिया गया है, तथा नए बंदियों का प्रथम डोज का टीकाकरण हो चुका है। जेलर, जिला कारागार मऊ को निर्देशित किया गया कि सभी बंदियो को मास्क, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं लीगल एंड क्लीनिक के संबंध में जागरूक किया गया। पूछताछ में जेलर द्वारा बताया गया कि सभी बंदियों की जेल अपील की जा चुकी है। जेलर को निर्देशित किया गया कि जेल में बंद ऐसे बंदी जिनके पास अधिवक्ता उपलब्ध नहीं है ऐसे व्यक्तियों का प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ को प्रेषित करें। इसीक्रम में खानपान के संबंध में पूछताछ में जेलर द्वारा बताया गया कि बंदियों को जेल में मैनुवल के हिसाब से खानपान उपलब्ध कराया जाता है। स्वास्थ्य संबंधी पूछताछ में जेलर द्वारा बताया गया कि महिला एवं पुरुष डॉक्टर द्वारा चिकित्सा की व्यवस्था सभी बंदिओं को उपलब्ध कराई जाती है। पूछताछ में जेलर द्वारा बताया गया कि श्रीमान के निर्देशानुसार सभी बंधुओं को समाचार पत्र को पढ़ने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, तथा जल्द ही मैगजीन की भी सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। जेलर जिला कारागार मऊ को निर्देशित किया गया कि इस माह आयोजित होने वाली जेल ई लोक अदालत में ऐसे बंदी जो जुर्म स्वीकोरोक्ति के आधार पर अपने वाद का निस्तारण कराना चाहते हैं। उनका प्रार्थना पत्र कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मऊ में प्रेषित कराना सुनिश्चित करें। जेलर द्वारा बताया कि कि वर्तमान में जेल में कुल 722 बंदी है। जिसमें 124 सिद्ध दोषी तथा 5 महिला बंदियों के साथ 6 बच्चे हैं।
जिला जेल मऊ का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से निरीक्षण
Posted
in
by
Tags: