जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव की तारीखों का ऐलान, निर्वाचन आयोग ने जारी की अधिसूचना

उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने आज राज्यपाल के निर्देश पर अधिसूचना जारी करते हुए कहा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए वोटिंग 15 जून से 3 जुलाई के बीच होगी। त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के परिणाम पिछले महीने मई को घोषित हो चुके हैं, लेकिन अब तक जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुखों के चुनाव की तारीख घोषित नहीं हो सकी थी। इस चुनाव के बाद ब्लाक प्रमुखों के चुनाव कराए जाएंगे।अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने अधिसूचना जारी करते हुए 15 जून से 3 जुलाई के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव कराये जाने का निर्देश दिया है। विस्तृत कार्यक्रम चुनाव आयोग बाद में जारी करेगा। प्रदेश की 75 जिला पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव ग्रामीण राजनीति का रुख निर्धारित करने वाला माना जाता है।


Posted

in

by

Tags: