मऊ – अपर मुख्य सचिव पंचायती राज अनुभाग-2 उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ के द्वारा परिपालन में जिला पंचायत मऊ के नवनिर्वाचित माननीय अध्यक्ष व माननीय सदस्यगण को दिनांक 12 जुलाई 2021 को प्रातः 11:00 बजे जिला पंचायत प्रांगण में शपथ ग्रहण कराए जाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। शपथ ग्रहण उत्तर प्रदेश क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत (अध्यक्ष या प्रमुख आदि के पद की शपथ) नियमावली 1994 के प्रावधानों के अनुसार संपन्न होगा। उपरोक्त कार्यक्रम में तत्काल पश्चात माननीय नवनिर्वाचित अध्यक्ष की अध्यक्षता में नवगठित जिला पंचायत मऊ की प्रथम बैठक अपराहन 2:00 बजे से जिला पंचायत सभागार में आयोजित होगी। इसमें जिला पंचायत की समितियों के गठन पर भी विचार किया जा सकता है। शासन के आदेश के क्रम में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। इस विशेष अवसर पर जिला पंचायत मऊ के नवनिर्वाचित माननीय अध्यक्ष व माननीय सदस्य तथा जनपद के माननीय सदस्य लोकसभा, राज्यसभा, माननीय सदस्य विधान सभा विधान परिषद आदि को भी आमंत्रित किया गया है।
जिला पंचायत मऊ के नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथग्रहण कल
Posted
in
by
Tags: