जिला फुटबाल संघ, मऊ के पूर्व सचिव अली अब्बास के निधन पर शोक सभा आयोजित

मऊ- जिला फुटबाल संघ, मऊ के पूर्व सचिव, श्री अली अब्बास का कल निधन हो गया। श्री अली अब्बास कुछ दिनों पूर्व आजमगढ़ जाते समय सडक दुघर्टना में गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। तभी से उनका इलाज स्थानीय निजी हास्पिटल में चल रहा था। उनके दुखद निधन पर आज दिनांक 28 सितम्बर, 2021 को स्पोटर््स स्टेडियम, मऊ में शोक सभा आयोजित की गयी। उक्त शेाक सभा में उपस्थित गणमान्य नागरिक एवं खिलाड़ियों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की एवं उनके परिवार के प्रति गहरी सहानुभूति एवं संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर श्री मुकेश कुमार सब्बरवाल, उप क्रीड़ा अधिकारी, श्री ओमेन्द्र सिंह, संजय सिंह, सहित काफी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: