जिला महिला चिकित्सालय का डीएम ने किया निरीक्षण

मऊ। श्री अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी, मऊ द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में आक्सीजन प्लांट स्थापना हेतु निर्माणाधीन फाउण्डेशन एवं कक्ष तथा जिला महिला चिकित्सालय के प्रयोगार्थ निर्माणाधीन अतिरिक्त गेट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा कार्य की प्रगति अपेक्षित न पाये जाने पर अप्रसन्नता प्रकट की तथा निर्देशित किया गया कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कराना सुनिश्चित करें ताकि जनपद में आक्सीजन युक्त बेडो की संख्या में वृद्धि की जा सके। इसके अतिरिक्त गेट के निर्माण कार्य को भी जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। निर्माण की गुणवत्ता एवं मानक का विशेष ध्यान देने के भी निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को कोविड-19 के इलाज से सम्बन्धित अन्य तैयारियों के निर्देश दिए गए। निर्माण कार्य निरीक्षण के दौरान डा0 एस.सी.सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी, श्री विजय शंकर राय जिला विकास अधिकारी, डा0 चन्द्रा सिन्हा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला अस्पताल, एवं निर्माण एजेन्सी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


Posted

in

by

Tags: