डी0एस0डब्ल्यू0ओ0 ने जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) की कर्त्तव्य निष्ठा और ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए उनसे सीख लेने की दी प्रेरणा
मऊ – आज जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) उमाशंकर वर्मा का सेवानिवृत्त कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन स्थित जिला समाज कल्याण कार्यालय में किया गया। इनके द्वारा दिनांक 26 मार्च,2021 को जनपद में जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) के पद पर कार्यभार ग्रहण किया गया था, जो आज दिनांक 31 दिसंबर,2022 को सेवानिवृत्त हो गए। मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार, जिला सूचना अधिकारी धनपाल सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकस सिंह द्वारा जिला समाज कल्याण आधिकारी (विकास) को सम्मानित करते हुए भावपूर्ण विदाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) की कर्त्तव्य निष्ठा और ईमानदारी की प्रशंसा को उनसे सीख लेने की प्रेरणा दी। मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) ने कहा कि ईमानदारी एवं कार्य के प्रति निष्ठा ही अपनी पहचान बनाता है। ऐसे अधिकारी जनता एवं अधिकारियो/कर्मचारियो के बीच अपनी अच्छी छाप छोड़ जाते हैं।
मौके पर अशोक आर्या, अरुण कुमार, प्रशांत राय, विजय प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह, नसीम अख्तर, राम बेलाश, पवन कुमार सहित अन्य कर्मचारियो द्वारा भावपूर्ण विदाई दी गई।
