देवली /बहादुरगंज – जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में गोपीनाथ द्वारा संचालित आर आर पी इंटर कालेज की छात्राओं ने कई चक्रों के बाद प्रतिस्पर्धा में शामिल टीमों को हरा कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
जनपद स्तर पर प्रथम स्थान लाने वाली आर आर पी इंटर कॉलेज की कबड्डी टीम को सम्बोधित करते हुए कालेज प्रबंधक डॉ सुधा त्रिपाठी ने कहा कि कबड्डी शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत लाभकारी है। खेलों से राष्ट्रीय एकता, सद्भावना, अनुशासन और आपसी भाईचारे की भावना भी प्रबल होती है। स्पर्धा में प्रतिभागिता सबसे जरूरी है। सभी छात्र छात्राएं बधाई के पात्र हैं जो जनपद स्तर पर खेल कर जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
आर आर पी इंटर कॉलेज के प्राचार्य डॉ वेद प्रकाश तिवारी ने कहा कि बच्चों के अन्दर प्रतिभाएं छिपी होती हैं बस उन्हें अवसर और गाइडलाइन की आवश्यकता होती है जो हमारे कालेज द्वारा बच्चों को उपलब्ध करायी जाती हैं, जिसका परिणाम आज हम सब देख रहे हैं।

जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में गोपीनाथ द्वारा संचालित आर आर पी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया
Posted
in
by
Tags: