वाराणसी (07 जुलाई, 2021): वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री संजीव शर्मा के निर्देशन में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर बिना टिकट यात्रियों /अनियमित यात्रियों की रोकथाम हेतु सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री ए.के.सुमन द्वारा टिकट जाँच अभियान चलाया गया । इसके अंतर्गत आज सहायक मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री ए.के.सुमन के नेतृत्व में मंडुवाडीह,वाराणसी सिटी, औडिहार, मऊ एवं आजमगढ़ स्टेशन को आधार बनाकर प्रयागराज-वाराणसी , वाराणसी-भटनी, मऊ -शाहगंज , मऊ-बलिया एवं औडिहार-छपरा रेल खण्ड पर चलने वाली गाड़ियों पर सघन टिकट जाँच अभियान आयोजित किया गया। इस जाँच टीम में 18 टिकट जाँच कर्मचारी शामिल थे । इस अभियान में उक्त रेल खण्ड से गुजरने वाली गाड़ियों
शिवगंगा एक्सप्रेस, नई दिल्ली-मंडुवाडीह सुपरफास्ट एक्सप्रेस, मंडुवाडीह-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, काशीविश्वनाथ एक्सप्रेस, बुंदेलखंड एक्सप्रेस,लिक्ष्वी एक्सप्रेस, लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस , गोदान एक्सप्रेस, ताप्तीगंगा एक्सप्रेस, दुर्ग-सारनाथ एक्सप्रेस, काशीदादर एक्सप्रेस, कृषक एक्सप्रेस, कैफियत एक्सप्रेस, छपरा इन्टरसिटी एक्सप्रेस एवं आधा दर्जन पैसेंजर गाड़ियों को जाँच दल- टिकट जाँच कर्मियों की सहायता से नाकाबंदी कर जाँच किया गया ताकि अवैध वेंडर, बिना टिकट/अनियमित टिकट लेकर यात्रा करने वाले तथा बिना बुक कराए भारी सामान लिया हुआ कोई यात्री बच कर ना निकल पाए ।
इस टिकट जाँच अभियान के दौरान 25 अवैध वेंडर समेत कुल 920 यात्री बिना टिकट पकड़ाए तथा पकड़े गए यात्रियों से रेल राजस्व के रूप में ( छह लाख रूपये ) 6,00,000 रु वसूल किया गया ।
वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक श्री संजीव शर्मा ने आम यात्रियों से अपील की है कि यात्री अपनी यात्रा के दौरान स्टेशन अथवा ट्रेनों में साफ-सफाई का ध्यान देवें ,मास्क लगायें,कोरोना नियमों का पालन करें और उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें । इसके साथ यह भी अपील की है की यात्री गण कोरोना उचित व्यवहार अपना कर स्वयं भी सुरक्षित रहें और दूसरे यात्रियों को भी सुरक्षित रखें । यात्रियों के सुखद यात्रा हेतु वाराणसी मंडल हर संभव प्रयास करने हेतु प्रतिबद्ध है।

ट्रेन व रेलवे स्टेशन पर चला चेकिंग अभियान, 920 यात्री बिना टिकट पकड़ाए, 6 लाख रुपये वसूला गया जूर्माना
Posted
in
by
Tags: