ठंड के कारण कोई दुर्घटना होने पर डीएम ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

जिलाधिकारी के नेतृत्व में जनपद मुख्यालय सहित समस्त तहसील मुख्यालयों पर ठंड से बचाव हेतु किए जा रहे कार्यों का किया गया निरीक्षण

अपर जिलाधिकारी सहित समस्त उप जिलाधिकारियों को ठंड से बचाव के समस्त उपाय सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

आज जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार के नेतृत्व में जनपद मुख्यालय सहित समस्त तहसील मुख्यालयों पर ठंड से बचाव हेतु किए जा रहे कार्यों का सत्यापन/निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जनपद मुख्यालय स्थित प्रमुख चौराहों एवं स्थलों पर अलाव की व्यवस्था, स्थाई एवं अस्थाई रैन बसेरों की वास्तविक स्थिति आदि का निरीक्षण किया। ब्रह्मस्थान स्थित स्थाई शेल्टर होम के निरीक्षण के दौरान उन्होंने केयरटेकर से शेल्टर होम में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। साथ ही वहां पर ठहरे लोगों से भी मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। शेल्टर होम में महिलाओं के भी ठहरने की व्यवस्था है, जिसके दृष्टिगत जिलाधिकारी ने वहां पर एक महिला गार्ड की तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त स्थाई एवं अस्थाई रैन बसेरों में रहने वालों के लिए गुनगुने पानी एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने बस अड्डा एवं रेलवे स्टेशन पर जरूरत मंद लोगों को कंबल वितरण का भी कार्य किया। जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार के निर्देश पर ही आज समस्त तहसील मुख्यालयों पर भी रैन बसेरों एवं अलाव जलने की स्थिति का सत्यापन/निरीक्षण कार्य किया गया। इस दौरान तहसील मुख्यालयों पर भी जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरण का कार्य गया गया। जिलाधिकारी ने अपर जिला अधिकारी एवं समस्त उप जिलाधिकारियों सहित समस्त अधिशासी अधिकारियों को संबंधित क्षेत्रों में ठंड से बचाव हेतु सारे उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहीं से भी ठंड की वजह से किसी दुर्घटना का मामला संज्ञान में आने पर उन्होंने संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी। जिलाधिकारी के निरीक्षण कार्य के दौरान अपर जिला अधिकारी श्री भानु प्रताप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हेमंत चौधरी, तहसीलदार सदर संजीव कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका दिनेश कुमार सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: