मऊ – मऊ जिले के नगरपालिका अन्तर्गत वार्ड नंबर 24 डोमनपुरा खुर्द बाकी में डायरिया का भीषण प्रकोप है। मुहल्लेवासियों के अनुसार गांव के करीब 50 से अधिक लोग उल्टी-दस्त के शिकार हैं। सूचना मिलने पर भी नगरपालिका परिषद उदासीन बना हुआ है। जिन्हें शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज चल रहा है।
मुहल्लेवासियों में अनुसार वार्ड नंबर 24 डोमनपुरा खुर्द बाकी मुहल्ले में साफ-सफाई न होने से काफी गंदगी फैला हुआ था, जिसके कारण लोगो को उल्टी दस्त होने से साथ-साथ यह बीमारी एक महामारी का रूप ले लिया है। मुहल्लेवासीयों का आरोप है कि विगत कई दिनों से लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत है, नगरपालिका में शिकायत के बाद भी नगरपालिका प्रशासन नहीं जागा है। घर-घर में उल्टी दस्त के मरीज हैं, पूरी बस्ती में जगह जगह गंदगी का अंबार है, जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से भी लोग परेशान हैं। जिसकी चपेट में आने से 50 से अधिक लोग बीमार हो गये, जिनमें अबू ओबैदा, फरहत, सोहेल अहमद, इलमा, फारूक, इकरा, सलमा, तबस्सुम, जायदान, जिसान, सरफुद्दीन, जेबुन नेसा, हजला, शाहीन, राशिद, आजम, इरम सला, नदीम, नसीम, रौनक जहां, सबीना, इसहाक, इरशाद, सरफराज, एसर, अबू बकर, मुस्तफा, आफरीन, मुमताज अहमद, साहबुन नेसा, नोसान,जमशेद, गुफरान, बकर मुकादम का पूरा परिवार समेत सबीना व खालिद बीमार है। इन सभी मरीजों को शहर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमे से कुछ मरीजों का स्वास्थ्य ठीक होने से उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि दो दर्जन से अधिक लोगो का ईलाज चल रहा है।
मुहल्लेवासियों ने नगर पालिका के उदासिनता का आरोप लगाते हुए कहा कि मुहल्ले में साफ-साफ न होने से डायरिया फैला है,जिसकी चपेट आने से 50 से अधिक लोग बीमार हो गये है। आरोप लगाते हुए कहा कि नगर पालिका का इसी तरह से रवैया रहा तो इससे भी खतरनाक बीमारी फैल सकती है।
इस बारे में जब नगरपालिका अध्यक्ष से बात की गयी तो उनका कहना है कि पाइपलाइन में लिकेज होने से ये समस्या उत्पन्न हुयी, सप्लाई पाइपलाइन में जो लिकेज था उसे ढ़ूंढ़ लिया गया है जल्द ही उसे ठीक करा दिया जायेगा।

डायरिया का प्रकोप, पचास से अधिक लोग बीमार
Posted
in
by
Tags: