डीसीएसके पीजी कालेज की मिड-टर्म परीक्षा कल से, यहां पर देखें परीक्षा कार्यक्रम

मऊ – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत सेमेस्टर प्रणाली लागू होने से कालेजों पर मिड-टर्म परीक्षा भी आयोजित करानी है इस परीक्षा का मुल्यांकन कालेज पर होने के बाद इसका प्राप्तांक मूल प्रमाण पत्र में भी जुड़ेगा, इसलिए स्नातक (बीए, बीएससी, बी.काम) प्रथम वर्ष व प्रथम सेमेस्टर के सभी छात्रों को इस परीक्षा में सम्मिलित होना अनिवार्य है।
डीसीएसके पीजी कालेज मऊ के प्राचार्य डॉ शर्वेश पाण्डेय ने मिड-टर्म परीक्षा कार्यक्रम जारी करते हुए कहा कि डीसीएसके पीजी कालेज मऊ की मिड-टर्म परीक्षा 19 फरवरी 2022 से कालेज परिसर में आयोजित होगी, समय सारिणी में किसी प्रकार का कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा परीक्षा छूटने पर छात्र स्वयं जिम्मेदार होंगे परीक्षा पुन नहीं करायी जाएगी।


Posted

in

by

Tags: