मऊ – शहर के बीचोंबीच स्थित दुर्गादत्त चुन्नी लाल सागरमल खंडेलवाल महाविद्यालय में आनलाईन प्रवेश प्रक्रिया 25 जून 2021 से प्रारंभ हो चुकी है। ये जानकारी देते हुए डीसीएसके पीजी कालेज मऊ के प्राचार्य डा.एके मिश्रा ने बताया कि कोरोना काल को देखते हुए इस साल प्रवेश परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा, छात्र डीसीएसके पीजी कालेज की वेबसाइट से फार्म भरकर सीधे प्रवेश ले सकते हैं।
प्रवेश परीक्षा के संयोजक डॉ मो.ज़्याउल्लाह ने बताया कि इस साल बीए, बीएससी, बी.काम, एमए, एमएससी आदि कोर्सों में प्रवेश “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर लिया जा रहा है अब तक सौ से अधिक एडमिशन हो चुके हैं, जो भी छात्र एडमिशन लेना चाहता हो वह आनलाइन फार्म भर के प्रवेश ले ले, 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद एडमिशन प्रक्रिया में और तेजी आने की उम्मीद है। अभी प्रवेश प्रक्रिया के अन्तिम तिथि की घोषणा नहीं की गई है।

डीसीएसके पीजी कालेज मऊ में “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर प्रवेश जारी
Posted
in
by
Tags: