मऊ – पिछले विगत कई दिनों से डीसीएसके पीजी कॉलेज में बी०एस०सी० विभाग शिक्षक वेतन वृद्धि के लिए हड़ताल पर बैठे हैं जिससे बी०एस०सी० विभाग की सभी क्लासें कई दिनों से नहीं चल रही है तथा विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा इसकी शिकायत कॉलेज के प्राचार्य अरविंद कुमार मिश्रा जी को किया गया, जिससे उन्होंने कई दिनों से सभी विद्यार्थियों को आश्वासन दे रहे है कि अगले दिन से सभी क्लासें सुचारू रूप से चलेंगी लेकिन उसके बाद भी कोई क्लास नहीं चल रहा, जिससे सभी विद्यार्थी परेशान हो रहे। रोज किराया लगाकर दूर दूर से कॉलेज आ रहे और कोई भी बी०एस०सी० विभाग का क्लास नहीं चल रहा इसको देखते हुए विद्यार्थी परिषद के सभी कार्यकर्ता आज सुबह सभी क्लास सुचारू रूप से चलाने के लिए प्राचार्य महोदय से बात की तथा तुरंत सुनवाई न होने पर बीएससी विभाग के सभी विद्यार्थी द्वारा धरना प्रदर्शन करने की बात कही तथा वाइस चांसलर और जिला प्रशासन द्वारा कोरोंना महामारी को देखते हुए कॉलेज में नोटिस आने पर, जिसमे लिखा था कि महाविद्याल अगले आदेश तक बंद रहेगा तथा ऑनलाइन क्लासें विद्यालय द्वारा चलाया जाएगा।
जिससे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शुभम और ओमकार ने धरना पर बैठे प्राइवेट शिक्षक से वार्तालाप किया की कॉलेज बंद हो गया है और सरकार का आदेश है कि सभी क्लासें ऑनलाइन चलाया जाए तो वेतन वृद्धि के लिए धरना पर बैठे शिक्षकों ने तुरंत मना कर दिया उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती हम कोई भी क्लास नहीं चला सकते, उनकी बात सुनकर छात्र नेता शिवम, शुभम, और ओमकार, अभय, अंकित तथा विद्यालय के विद्यार्थी कॉलेज के प्राचार्य के पास गए और अवगत कराया कि ये लोग ऑनलाइन क्लासें भी चलाने को तैयार नहीं हैं तभी प्राचार्य अरविंद कुमार मिश्रा ने कहा कि हमारे पास ऑनलाइन क्लासें चलाने की कोई व्यवस्था नहीं है सभी विद्यार्थी अपने से यू ट्यूब की सहायता से पढ़े तभी विद्यार्थियों ने कहा कि सर हम तो पैसा देकर पढ़ते हैं तो यू ट्यूब से क्यों पढ़े अगर आप ऑनलाइन क्लासें नहीं चला सकते तो हम सभी के परीक्षा में कम अंक पाने और फेल होने की जिम्मेदारी आपकी होगी, लेकिन प्राचार्य ने कहा कि इसकी जिम्मेदारी हमारी नहीं होगी आप सभी घर पर बैठकर स्वाध्याय कीजिए। कॉलेज के प्राचार्य अरविंद कुमार मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों के प्रति इस रवैए को देखकर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता तथा कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया तथा कॉलेज प्रशासन एवं प्रबंध समिति मुर्दाबाद तथा कॉलेज प्रशासन तेरी तानाशाही विद्यार्थियों के प्रति नहीं चलेगी छात्र एकता जिंदाबाद आदि नारा लगाया।

