मऊ -(रिपोर्ट :सईदुज़्ज़फर) मऊ शहर के होनहार सितारे आज मऊ का नाम पूरे भारत में गर्व के साथ ऊंचा कर रहे हैं और मऊ को एक नई पहचान दे रहे हैं
प्राप्त सूचना के अनुसार मऊ के मुहल्ला कासिमपुरा सोनिया बाड़ा निवासी आर.एफ.दावा सेंटर के डायरेक्टर डॉ नूरूलहसन के बेटे व स्वर्गीय एजाज़ युनाइटेड के नाती डॉ अहमद शकेब ने डीएम (डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन) नीट की परीक्षा आल इंडिया 987 रैंक के साथ उत्तीर्ण की है।
शकेब ने एमबीबीएस एमडी एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा से किया है
आप को बता दें कि यह एक Postgraduate Super Speciality Degree है, जो उन candidates द्वारा किया जाता है जो अपने मेडिकल के पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री के बाद further study और रिसर्च की इच्छा रखते हैं। इस कोर्स को करने में कुल 3 साल का समय लगता है।
DM Course के लिए Candidate के पास MS (Master of Surgery) या MD (Doctor of Medicine) या कोई भी Postgraduate Medical Diploma की degree होनी चाहिए। इसके बाद candidate Doctorate of Medicine के entrance exam के लिए apply कर सकता है।
DM में एडमिशन के लिए candidate को पहले मेडिकल में पोस्ट ग्रेजुएट कोर्स करना होता हैं। इसके बाद candidate को इंट्रेस एग्जाम पास करना पड़ता हैं। इंट्रेस एग्जाम पास होने के बाद ही candidate को Doctorate of Medicine में एडमिशन मिल पाता है।
DM में भी एडमिशन के लिए NEET (National Eligibility cum Entrance Test) का इंट्रेस एग्जाम होता है। जिसको डॉ अहमद शकेब ने क्वालीफाई कर मां बाप के साथ ही शहर का सर फख्र से ऊंचा कर दिया है। डॉ अहमद शकेब की इस कामयाबी पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
