डॉ शकील खान को पीएचडी एवार्ड होने पर दी गई बधाई

मऊ- जनता पीजी कालेज रानीपुर मऊ के कार्यवाहक प्राचार्य व इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ शकील खान को पिछले दिनों पीएचडी डिग्री एवार्ड होने पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मो.ज़्याउल्लाह के आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित कर बधाई दी गई।
डॉ शकील खान ने डॉ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के मध्यकालीन इतिहास एंव आधुनिक इतिहास विषय में पीएचडी उपाधि हेतु डॉ राधेश्याम तिवारी एसोसिएट प्रोफेसर आर आर पी जी कालेज अमेठी के निर्देशन में पूरा किया।
इन्होंने अरूणा आसफ अली और भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन, स्वतंत्र भारत में इनका योगदान विषय पर पीएचडी की है।
पिछले सप्ताह इन्हें पीएचडी की उपलब्धि प्राप्त होने पर इनके सम्मान में एक पार्टी आयोजित कर इन्हें बधाईयाँ दी गयीं।
इस अवसर पर डॉ शकील खान को बधाई देते हुए डीसीएसके पीजी कालेज मऊ के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मो.ज़्याउल्लाह ने कहा कि आज इतिहास को समझने और पढ़ने की जरूरत है हमारे पूर्वजों ने कैसे जीवन व्यतीत किया और हमें क्या उपलब्धियां दी उससे सीख लेने की जरूरत है।
डीसीएसके पीजी कालेज मऊ के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ अतुल (इतिहास विभाग) ने अपने बधाई संदेश में कहा कि आज इतिहास में बहुत से ऐसे विषय हैं जिस पर रिसर्च की आवश्यकता है, इतिहास में डॉ शकील खान द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है।
जनता पीजी कालेज रानीपुर मऊ के भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ सरफराज़ ने बधाई देते हुए कहा कि भूगोल और इतिहास एक दूसरे के पूरक हैं क्योंकि जब हम इतिहास पढ़ते हैं तो वहां के रहन सहन वातावरण और माहौल का भी पता चलता है आज इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है जिसे समझने की आवश्यकता है डॉ शकील खान का ये रिसर्च छात्रों के लिए अवश्य ही मार्गदर्शन का काम करेगा।

ज्ञात हो कि डॉ शकील खान व डाॅ सरफराज़ की अभी जल्द ही आयोग द्वारा जनता पीजी कालेज रानीपुर मऊ में इतिहास व भूगोल विभाग में नियुक्ति हुयी है।
इस अवसर पर बधाई देने वालों में विशेष रूप से इंजीनियर सईदुर्रहमान, सईदुज़्ज़फर, सरफराज़ सिल्को आदि उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: