मऊ – मऊ नगरपालिका अध्यक्ष तय्यब पालकी ने आज सुबह बहुजन समाज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, इस्तीफा के बाद आज शाम में ही इन्होंने मऊ सपा पार्टी कार्यालय पर अपने पचास से अधिक समर्थकों के साथ पहुंच कर सपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।
सदस्यता ग्रहण करने के बाद मीडिया से मुखातिब तय्यब पालकी ने कहा कि बसपा अपने सिद्धांतों से भटक चुकी है सपा ही ऐसी पार्टी है जिसमें सभी का हित है और यही ऐसी पार्टी है जो बीजेपी को हरा सकती है, इसकी नीतियों से ही प्रभावित होकर मैंने सपा की सदस्यता ली है।
इस अवसर पर अदरी के चेयरमैन इंतेखाब आलम ने भी समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली है
सपा ज्वाइन करने के बाद बड़ी संख्या में सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने माला पहना कर इनका स्वागत किया।

तय्यब पालकी हाथी छोड़ साईकिल पर हुए सवार
Posted
in
by
Tags: