तहलका न्यूज़ के चीफ एडिटर अरुण सिंह भीमा अब इस दुनिया में नहीं रहे

मऊ- पत्रकारिता जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए रखने वाले अरुण कुमार सिंह भीमा अब इस दुनिया में नहीं रहे। कैंसर से जूझ रहे भीमा का 24/25 अप्रैल की रात्रि 1:30 बजे के लगभग निधन हो गया। अरूण सिंह भीमा की मीडिया में अपनी एक विशिष्ट पहचान थी। परंतु उनके निधन से पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति हुई है। अपनी बेबाक लेखनी से पाठकों को हतप्रभ कर देने वाले अरुण सिंह भीमा निडर ,साहसी और इमानदार पत्रकार थे ।
लगभग एक वर्ष पहले ही कैंसर का पता चलने पर वाराणसी स्थित कैंसर अस्पताल डॉ होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। विगत 2 महीने से तबियत में आयी लगातार गिरावट  ने शरीर को इतना कमजोर कर दिया कि अरूण सिंह भीमा देर रात्रि अपने परदहां स्थित आवास पर अंतिम सांस ली।
उनके आकस्मिक निधन से मीडिया जगत के गहरी उदासी छा गई है।


Posted

in

by

Tags: