“तालिमी एज़ाज़ की एक शाम, नई नस्ल के नाम” प्रोग्राम का आयोजन एक जुलाई को, नीट क्वालीफाई छात्रों को किया जाएगा सम्मानित

मऊ (रिपोर्ट:सईदुज़्ज़फर) – शिक्षा के क्षेत्र में मऊ का नाम बुलन्दियों पर ले जाने वाले मऊ के होनहार छात्र-छात्राओं के सम्मान में एम.ए.ए फाउंडेशन के तत्वावधान में एम.ए.ए फाउंडेशन डोमनपुरा मऊ के प्रांगण में एक जुलाई 2023 की शाम 7:00 बजे एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें इस वर्ष नीट क्वालीफाई कर मेडिकल के क्षेत्र में शहर को नई पहचान देने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम के मुख्य रूप से डाक्टर सत्यानंद राय, डॉ शकील अहमद, डॉ मोहम्मद ज़्याउल्लाह, डॉ शाहिद जमाल, डॉ नादिर तरफदार, इंजीनियर जमील अहमद आदि मुख्य रूप से उपस्थित होकर छात्रों को सम्मानित करने के साथ ही उनका उत्साहवर्धन करेंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता एम.ए.ए फाउंडेशन के चेयरमैन जमाल अख्तर अर्पण करेंगे।
ये जानकारी देते हुए सलमान अबरार ने अधिक से अधिक लोगों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।


Posted

in

by

Tags: