तीन तलाक के संबंध में नहीं होंगे फर्जी मुकदमे दर्ज

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हैदर अब्बास चांद की अध्यक्षता में जनपद में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई संपन्न

उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य श्री हैदर अब्बास चांद की अध्यक्षता में जनपद में संचालित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक जिला पंचायत भवन के सभागार में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान माननीय सदस्य ने जनपद के मदरसों में पंजीकृत बच्चों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। परियोजना विभाग डूडा में चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ अल्पसंख्यकों को मिले जिसके लिए जनपद के विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दें जिससे अधिक से अधिक अल्पसंख्यक लाभान्वित हो। माननीय सदस्य द्वारा बताया गया कि तीन तलाक के संबंध में किसी प्रकार का भ्रम न रखें इस संबंध में सरकार ने कड़ा कानून बनाया है तीन तलाक पर किसी द्वारा फर्जी मुकदमा मान्य नहीं होगा तथा कानून का उल्लंघन करने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जनपद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के अंतर्गत 39 अल्पसंख्यकों की शादियां कराए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। माननीय सदस्य द्वारा संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष को निर्देश दिए कि जनपद में अल्पसंख्यकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ पारदर्शिता के आधार पर पात्र लाभार्थियों को दे, साथ ही अल्पसंख्यकों की सूची योजनावार तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। माननीय सदस्य द्वारा शिक्षा विभाग, डूडा, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, प्रोबेशन, दिव्यांगजन सहित अन्य विभागों की समीक्षा की गई।
बैठक के दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह, परियोजना अधिकारी डूडा डॉक्टर ददन कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।


Posted

in

by

Tags: