मऊ – जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत दिनांक 05 दिसम्बर 2022 को विकास खण्ड मु०बाद गोहना, फतेहपुर मण्डाव एवं घोसी में कार्यक्रम का आयोजन निश्चित है। विकास खण्ड परदहां में अपरिहार्य कारणों से दिनांक 05 दिसम्बर 2022 को कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो रहा है।
अतः विकास खण्ड परदहां, रतनपुरा, कोपागंज एवं शहरी क्षेत्र के ऐसे आवेदक जो दिनांक 05 दिसम्बर 2022 को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होना चाहते हैं, वे विकास खण्ड मु०बाद गोहना, फतेहपुर मण्डाव एवं घोसी से सम्पर्क करते हुए योजना से लाभान्वित हो सकतें हैं।

तीन विकास खण्डों में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह 05 दिसम्बर को
Posted
in
by
Tags: