थाना रामपुर क्षेत्रान्तर्गत एक नई पुलिस चौकी ढढ़वल का उद्घाटन

अपराध पर प्रभावी नियंत्रण व जनता के बीच और भी बेहतर संवाद स्थापित किये जाने के क्रम में आज दिनांक 12.07.2021 को पुलिस अधीक्षक मऊ श्री सुशील घुले द्वारा थाना रामपुर अंतर्गत पुलिस चौकी ढढ़वल का उद्घाटन किया गया। पुलिस चौकी ढढ़वल में कुल 07 ग्रामसभा और 20 गांव आते है, नई पुलिस चौकी के माध्यम से क्षेत्र के लोगों के बीच और भी त्वरितगति से पुलिस सेवा पहुचाने में मदद मिलेगी। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मधुबन श्री अमित कुमार सिंह, थाना प्रभारी रामपुर श्री राजकेशर सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


Posted

in

by

Tags: