थैलेसीमिया ग्रसित बच्चों की मदद के लिए आज दूसरी बार अल्लामा इकबाल व्हाटसएप्प ग्रुप के सदस्यों ने किया रक्तदान

मऊ। जनपद के थैलेसीमिया से ग्रसित बच्चों की रक्षा के लिए आज रविवार को दूसरी बार डॉ.अल्लामा इकबाल व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्यों ने रक्तदान कर बच्चों के लंबी उम्र की कामना की। जिले के थैलीसीमिया से ग्रसित बच्चों की मदद के लिए बनाए गए वेलफेयर एसोसिएशन की तरफ से काफी प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज दूसरी बार रविवार को शारदा नारायण अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में युवाओं ने रक्तदान करने पहुंचे।
ज्ञात हो कि पिछले रविवार को भी अल्लामा इकबाल व्हाटसएप्प ग्रुप के 25 मुस्लिम युवा रक्तदान करने पहुंचे थे सभी का रजिस्ट्रेशन करने के उपरांत 10 युवाओं का रक्त किया था। अन्य युवाओं का रक्त आगामी दिवसों में लिया जाना था जिसमें से आज सात लोगों ने रक्तदान किया।
इस अवसर पर दो युवतियां भी रक्तदान करने पहुंची थीं लेकिन इनका होमियोग्लोबीन कम होने के कारण ये रक्तदान नहीं कर सकीं।
इस मौके पर डॉ. अल्लामा इकबाल व्हाट्सएप्प ग्रुप के सदस्य व थैलेसीमिया कमेटी के अध्यक्ष अज़हर फैज़ी ने बताया कि थैलेसीमिया से ग्रसित बच्चों की रक्षा के लिए हम लोग पूरी तरह से तत्पर है।
आपको बता दें कि थैलेसीमिया एक अनुवांशिक रक्त रोग हैं। इस रोग के कारण रक्त/हीमोग्लोबिन निर्माण के कार्य में गड़बड़ी होने के कारण रोगी व्यक्ति को बार-बार रक्त चढ़ाना पड़ता है।
इस अवसर पर ग्रुप एडमिन
अरशद जमालपुरा व शाहिद पप्पू आदि के अतिरिक्त ग्रुप के अन्य सदस्यों में तुफैल, गफूर, आदि ने ब्लड डोनेट किया।


Posted

in

by

Tags: