स्टॉक व मूल्य मॉनिटरिंग के बावत अपर जिलाधिकारी ने बुलाई बैठक
मऊ। दाल स्टॉक मॉनिटरिंग व मूल्य नियंत्रण के निमित्त बुधवार को दोपहर एक बजे सभी प्रकार के दाल निर्माताओं की बैठक आहूत की गई है।
अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में होने वाली इस बैठक में प्रमुख रूप से अरहर, चना, मटर दाल के निर्माताओं, थोक विक्रेता व आढ़तियों के साथ ही सम्बंधित विभाग, व्यापार मण्डल व उद्धमी संगठनों के प्रमुख लोग उपस्थित रहेंगे।
गौरतलब हो कि यह बैठक आयुक्त खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा दाल स्टॉक घोषणा एवं मूल्यों के साप्ताहिक अनुश्रवण निर्देश के तहत किया जा रहा है।
