दुनिया भर से केवल 60 हज़ार खुशकिस्मत लोग ही कर सकेंगे हज अदा

कोरोना संक्रमण के प्रभाव में इस बार हज यात्रा प्रभावित नहीं होगी। सऊदी सरकार की ओर से सऊदी हज मंत्रालय की जारी गाइडलाइन के अनुसार इस वर्ष भी हज विभिन्न शर्तों के साथ होगा और दुनिया भर से केवल 60 हज़ार खुशकिस्मत लोग ही हज अदा कर सकेंगे।
वहीं, सेंट्रल हज कमेटी ऑफ इंडिया भी इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर हज आवेदक के लिए कोविशील्ड की दोनों खुराक लेना अनिवार्य कर दिया है।
सऊदी सरकार द्वारा घोषित 60 हजार हाजियों में 15 हजार लोगों का कोटा अरब के लोगों के लिए सुरक्षित किया गया है। इसलिए अब कि पूरी दुनिया से केवल 45 हजार खुशकिस्मत लोग ही इस वर्ष हज का फरीजा अदा कर सकेंगे।
किस देश के कितने लोगों को हज के लिए सऊदी अरब जाने की अनुमती होगी ये अभी स्पष्ट नहीं है। हिन्दुस्तान का कोटा निर्धारित होने के बाद उसे प्रांत स्तर पर बांटा जाएगा


Posted

in

by

Tags: