दुपट्टे का फंदा बना कर गुलफशां ने की आत्महत्या

मऊ – मऊ के थाना कोतवाली अन्तर्गत छित्तनपुरा (चित्तुतालाब) निवासी एक 16 वर्षीय युवती ने दुपट्टे का फंदा बना कर फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली। युवती की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया, घर वालों का रो रो कर बुरा हाल है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त सूचना के अनुसार मऊ के थाना कोतवाली अन्तर्गत मुहल्ला छित्तनपुरा निवासी मंज़र अली की सोलह वर्षीय पुत्री गुलफशां ने छत के दूसरे तल पर जा कर छत में लगी लकड़ी में अपने दुपट्टे को फांसी का फंदा बना कर आत्महत्या कर ली।
लड़की के पिता का कहना है कि हम सभी लोग घर में नीचे थे और इसने ऊपर छत की दूसरी मंजिल पर जाकर आत्महत्या कर ली। खबर लिखे जाने तक आत्महत्या का कारण पता नहीं चल सका था, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


Posted

in

by

Tags: