मऊ – थाना कोतवाली पुलिस द्वारा आज दिनांक 21.05.2021 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर भीटी चैक के पास से मु0अ0सं0 188/21 धारा 376डी, 506 भादवि व 67 आईटी एक्ट में वांछित अभियुक्त रवीन्द्र साहनी पुत्र श्रीनाथ व अमन राजभर पुत्र संजय राजभर निवासीगण भीटी थाना कोतवाली मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया। साथ ही साथ थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 65/21 धारा 354ख,504,506 भादवि व 7/8 पोस्को एक्ट में वांछित अभियुक्त संतोष पासवान पुत्र घूरा निवासी सरवां थाना सरायलखंसी मऊ को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय किया गया।
दुष्कर्म मामले में वांछित 02 अभियुक्त सहित कुल 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Posted
in
by
Tags: