मऊ (06मई2021) श्री अमित सिंह बंसल, ज़िलाधिकारी मऊ द्वारा आज दवा व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों एवं सिटीस्कैन मशीन संचालको के साथ बैठक की गयी। ज़िलाधिकारी महोदय के अनुरोध पर दवा व्यापारी संघ के प्रतिनिधियों ने उचित दर पर अच्छी गुणवत्ता की दवाईयां, पल्स ऑक्सीमीटर एवं स्टीम मशीन आदि लोगो को उपलब्ध करने हेतु तैयार हुए। सिटी स्कैन संचालको द्वारा बताया गया कि वर्तमान में चेस्ट के सिटी स्कैन का 4500 की दर से जार्च किया जा रहा है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा पर वर्तमान में प्रचलित रुपये 4500 के स्थान पर अधिकतम 3700 रुपये की दर निर्धारित की गयी है।

देखिए जिलाधिकारी मऊ ने कितने रुपये में चेस्ट सिटी स्कैन करने का दिया आदेश
Posted
in
by
Tags: