दोहरीघाट के पास पिकअप एवं स्कॉर्पियो की भिड़ंत में दो लोगों की मौत

सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक

मऊ – आज शाम लगभग 7:00 बजे दोहरीघाट के पास चीउटीडाढ़ के पास पिकअप एवं स्कॉर्पियो की आमने सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही तत्काल जिलाधिकारी श्री अरुण कुमार पुलिस अधीक्षक श्री अविनाश पांडे के साथ मौके पर पहुंचे। ।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पिकअप पर सवार लोग दाह संस्कार के उपरांत वापस लौट रहे थे, तभी आजमगढ़ की तरफ से आने वाली स्कॉर्पियो से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तहसील प्रशासन द्वारा जिला अस्पताल आजमगढ़ के लिए भेजा गया, जहां पर डाक्टरों ने गंभीर रूप से घायल आलोक पुत्र राजू एवं फूलबदन पुत्र महेश को मृत घोषित कर दिया। यह सभी लोग दाह संस्कार कर पिकअप से लौट रहे थे। इस घटना में पिकअप पर सवार 16 लोगों सहित स्कॉर्पियो में सवार लोगों को भी मामूली छोटे आई,जिन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के उपरांत छोड़ दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रामशरण पुत्र स्वर्गीय बचन साहनी, गौरव पुत्र रामसरन, पिंटू पुत्र फौजदार साहनी, निवासी गंगापुर मठिया रौनापार के लोग स्कॉर्पियो से शादी की खरीददारी हेतु दोहरीघाट आए थे। वापस लौटते समय रास्ते में चीउटीडाड के पास स्कॉर्पियो एवं पिकअप में आमने सामने भिड़ंत के कारण यह दुर्घटना हुई। जिला अधिकारी श्री अरुण कुमार ने दुर्घटना पर दुख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति सांत्वना प्रकट करते हुए घायलों के शीघ्र ठीक होने की शुभेच्छा प्रकट की।


Posted

in

by

Tags: