मऊ – आज शहर कांग्रेस कमेटी मऊ के नेतृत्व में नगर की जन समस्याओं को लेकर नगर पालिका परिषद मऊ को 6 सूत्रीय मांगो लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मऊ के नेतृत्व में ज्ञापन देने नगर पालिका परिषद पहुंचे जबकि नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी मौके पर मौजूद नही थे कांग्रेस जनो ने घंटो तक इंतजार किया लेकिन अधिशासी अधिकारी मौके पर नहीं आए जिससे कांग्रेस जनों ने आक्रोशित होकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष श्री विष्णु प्रकाश कुशवाहा के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए और नगर पालिका परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। धरने को संबोधित करते हुए विष्णु प्रकाश कुशवाहा ने कहा की नगर पालिका परिषद के अधिकारी नगर की जनता के समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है जिससे आम जनमानस में आक्रोश है अगर नगरपालिका परिषद के अधिकारी जन समस्याओं को नही सुनेगे तो आगे शहर कांग्रेस कमेटी बड़ा आंदोलन करेगी। शहर उपाध्यक्ष रफी अतहर अंसारी ने कहा की शहर के अंदर आवारा पशुओं का अंबार है जिससे लोग आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में लगभग 6 महीने लग जा रहे जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। अंत में राजस्व निरीक्षक नगर पालिका परिषद ने आकर कांग्रेस जनों का ज्ञापन लिया।
इस मौके पर शहर उपाध्यक्ष रमन पाण्डेय, रवि खंडेलवाल, मनोज गीहार, सर्वेश कुमार सचिव वकील अंसारी, संजय चौहान, खालिद अंसारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुहैल नोमानी, असद नोमानी, मीना भारती, रामकरण यादव, हफिजुर रहमान, एजाज अहमद, फरदीन अहमद, रामप्रसाद, सलीम, अजीजुर रहमान आदि लोग मौजूद थे।

