मुहम्मदाबाद गोहना/मऊ – एक गरीब बुनकर के घर जहां लूम चलाकर बुनाई करके पेट पालने का काम होता था आज उसी पावर लूम से संबंधित नरी भरने की मशीन में बिजली का करेंट उतरने से आठ साल के नन्हे बच्चे को लील लिया और बच्चा मौत की आगोश में समा गया।
प्राप्त सूचना के अनुसार थाना मोहम्मदाबाद कोतवाली अन्तर्गत वलीदपुर के बीचलापुर मुहल्ले में अय्युब के आठ वर्षीय पुत्र तुफैल बुनाई के लिए धागा लपेटने वाली मशीन जिसको लोग नरी भरने की मशीन बोलते हैं उसी में जाकर नरी लगा रहा था तभी बच्चे को अचानक मशीन में बिजली के करेंट का झटका लगा, डॉक्टर को बुलाने पर प्रथम दृष्टया उसे मृत घोषित कर दिया गया, लेकिन लोगों ने आनन फानन में बच्चे को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर भागे जहां थोड़ी देर इलाज के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया।
बताया जाता है कि वह नरी भरने वाली मशीन में जाकर नरी लगा रहा था तभी किसी तरह मशीन में करेंट उतर गया।
बुनकर आठ साल के मासूम बच्चे की करेंट से मौत पर परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है

नरी भरने की मशीन में उतरा करेंट, आठ साल के मासूम बुनकर बच्चे की मौत
Posted
in
by
Tags: