नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का किया गया स्वागत

मऊ – राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष रूपेश कुमार पांडे की अगुवाई में जिला कार्यकारिणी का प्रतिनिधि मंडल नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संतोष कुमार सिंह का स्वागत माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेट देकर स्वागत किया। जनपद मऊ में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का पद 12 जनवरी 2021 से रिक्त था जिस पर उत्तर प्रदेश शासन के आदेश अनुपालन के क्रम में नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संतोष कुमार सिंह जी ने पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के पश्चात राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियों ने स्वागत करते हुए एक शिष्टाचार भेंट की तथा जनपद में कोविड-19 से बेसिक शिक्षा में आ रहे समस्याओं एवं उसके निवारण पर चर्चा की। संगठन को कार्यालय स्तर से हर प्रकार का सहयोग एवं शिक्षक समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण का आश्वासन नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दिया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अरविंद कुमार आर्य, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता मीडिया प्रभारी चंद्रापीड मिश्र संजय कुमार सिंह, अरुण गुप्त, कल्पनाथ चौरसिया गिरीश चंद्र कुशवाहा राकेश कनौजिया आदि शिक्षक मौजूद रहे।


Posted

in

by

Tags: