मऊ – नववर्ष पूर्व संध्या पर मऊ शहर के थाना कोतवाली अन्तर्गत रोडवेज़ बस स्टाप के पास स्थित एक होटल पर पुलिस की अचानक छापेमारी में चार संदिग्ध जोड़ों को हिरासत में लिया गया है।
आज शनिवार की शाम क्षेत्राधिकारी धनन्जय मिश्रा के नेतृत्व में गश्त के दौरान रोडवेज़ के पास स्थित एक होटल में छापेमारी की गई , जहाँ छानबीन के दौरान चार महिलाएं व चार पुरूष संदिग्ध लगे जिनको पुलिस हिरासत में लेकर कोतवाली चली आयी।
क्षेत्राधिकारी धनन्जय मिश्रा का कहना है कि होटल में इस तरह की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी जिसके आधार पर आज अचानक से छापेमारी की गयी, प्राथमिक जांच में जो लोग संदिग्ध लगे उन्हें हिरासत में लेकर कोतवाली भेजा गया है, पूछताछ के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी। और इस तरह की छापेमारी की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

