नामांकन के दूसरे दिन सपा प्रत्याशी ने किया नामांकन दाखिल

नामांकन के दूसरे दिन कुल 26 फॉर्म बिके

विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के दृष्टिगत आज दिनांक 11 फरवरी 2022 को जनपद मऊ में विधानसभा वार नामांकन पत्रों का विक्रय किया गया। जिसमें विधानसभा 353 मधुबन में 07, विधानसभा 354 घोसी में 06, विधानसभा 355 मोहम्मदाबाद गोहना (अनुसूचित जाति) में 02, विधानसभा 356 मऊ में 11 नामांकन फार्मो का विक्रय किया गया। इस प्रकार नामांकन के दुसरे दिन सभी विधानसभाओं को मिलाकर कुल 26 फार्म बिके, जिसमें आज विधानसभा मधुबन से सुधाकर सिंह द्वारा समाजवादी पार्टी से 3 सेट में नामांकन दाखिल किया गया।


Posted

in

by

Tags: