मऊ – जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार द्वारा एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 की तैयारियों के दृष्टिगत प्रत्याशियों के लिए जाने के मार्ग एवं कक्ष निर्धारित किए गए हैं जिसमें कचहरी मोड़ से धरना स्थल के रास्ते अंदर जाएंगे और निर्धारित नामांकन कक्षो में नामांकन करने के उपरांत अधिवक्ता कक्ष के रास्ते बाहर निकलेंगे। किसी भी दशा में कोई प्रत्याशी वाहन कचहरी मोड़ से अंदर नहीं ले जाएंगे। प्रत्याशी अपने वाहनों का पार्किंग बुनकर कॉलोनी के मैदान में करेंगे। वही बताया गया कि प्रत्येक प्रत्याशी के साथ सहयोग के रूप में केवल 2 लोग ही अंदर जाएंगे।

नामांकन के लिए प्रत्याशियों के वाहन कचहरी के अंदर नहीं करेंगे प्रवेश, साथ में दो ही लोगों के अंदर जाने की होगी इजाज़त
Posted
in
by
Tags: