मऊ – नगरपालिका नाली व नालों की सफाई को लेकर चाहे जितने भी दावे और वादे कर ले लेकिन वह पहली बरसात में ही जगह-जगह पानी लगने से दावे और वादों की पोल खोल कर रख दिया है।
मऊ नगरपालिका अन्तर्गत वार्ड नंबर 41 पहाड़ पुरा छित्तनपुरा ईदगाह के पास जल निकासी ना होने से नालियों का पानी सड़क पर बह रहा है जिससे राहगीरों का चलना तो दुश्वार है ही स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए भी ये काफी कष्टकारी है जिन्हें गंदे पानी से किसी तरह अपने स्कूल ड्रेस को बचाकर घर तक पहुंचने की जद्दोजहद करनी पड़ती है।
इस बारे में स्थानीय निवासियों का कहना है कि चेयरमैन साहब चाहे जैसे भी जल्द से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था कर शहरवासियों के इस मार्ग को सुगम बनाएं क्योंकि इस मार्ग पर स्कूल कालेज होने से सबसे अधिक छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

