मऊ। श्री अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी, मऊ द्वारा निर्माणाधीन 100 शैय्या अस्पताल तडियांव, घोसी का निरीक्षण किया गया। इस अस्पताल को कोविड-19 चिकित्सा हेतु संचालित किए किया जाना है। इसी अस्पताल में आर.टी.पी.सी.आर. लैब हेतु चिन्हित कमरों एवं लैब हेतु बी.एस.एल.-2 के अनुसार तैयार करने हेतु चल रहे निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। आक्सीजन प्लांट हेतु आवश्यक फाउण्डेशन का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। शेड निर्माण कार्य निर्माण कार्य प्रगति पर है। शेड का कार्य जल्द से जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। ताकि उसके बाद आक्सीजन प्लांट के उपकरण स्थापित किया जा सके। यह भी निर्देश दिए गए कि कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुरूप होना चाहिए। एन.एच-29 से अस्पताल को जोड़ने वाली लिंक मार्ग का कार्य भी प्रगति पर पाया गया। लिंक मार्ग के बीच में पुलिया क्षतिग्रस्त पायी गयी नयी पुलिया निर्माण के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान श्री अजय गौतम ज्वाईंट मजिस्ट्रेट, श्री हंसराज, मुख्य राजस्व अधिकारी/सक्षम प्राधिकारी भूमि अध्याप्ति, मऊ, श्री अभिनव, अवर अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

