निर्माणाधीन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला शाखा)का जिलाधिकारी द्वारा किया गया निरीक्षण

कार्यदाई संस्था को निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं समय से पूर्ण कराने के दिए निर्देश

मऊ – आज जिलाधिकारी अरुण कुमार द्वारा शहर मुख्यालय स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला शाखा) के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया। 1260 लाख रुपए की लागत वाले इस संस्थान के निर्माण कार्य की स्वीकृति वित्तीय वर्ष 2020-21 में हुई थी। जिस की पहली किस्त फरवरी 2021 में जारी हुई एवं अब तक कुल स्वीकृत लागत का 50 प्रतिशत धनराशि कार्यदाई संस्था को प्राप्त भी हो चुका है। इस निर्माण कार्य के अंतर्गत मुख्य भवन के अलावा वर्कशॉप एवं टाइप 1 तथा टाइप 3 आवासों का भी निर्माण कार्य किया जाना है। जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था पैकफेड के सहायक अभियंता से निर्माण कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। वर्कशॉप का निर्माण कार्य बंद होने पर सहायक अभियंता द्वारा बताया गया कि टेंडर प्रक्रिया संपन्न होने के उपरांत एक सप्ताह के अंदर निर्माण कार्य पुनः शुरू हो जाएगा। सहायक अभियंता पैकफेड द्वारा थर्ड पार्टी की जांच पूरी होने की बात बताये जाने पर जिलाधिकारी ने कार्यदाई संस्था को निर्देश दिए कि जांच रिपोर्ट में अगर कमियां पाई जाती है तो,बगैर उसके पूरा किए बिना नया काम शुरू न करें। मुख्य भवन के अंदर डाली जा रहे मिट्टी की जानकारी लेने के उपरांत जिलाधिकारी ने तहसीलदार सदर को निर्देशित किया की जो मिट्टी लाई जा रही है, वह कहां से एवं नियमानुसार लाई जा रही है कि नहीं इसकी जांच अवश्य कर लें। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन आवासों का भी निरीक्षण किया एवं सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य में लगने वाले ईट, सरिया, पाइप एवं अन्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट दें। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन बाउंड्री वाल का भी निरीक्षण किया,जहां पर अच्छी गुणवत्ता के ईटों का प्रयोग नहीं हो रहा था। इसको लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल खराब गुणवत्ता वाली ईंटो को वहां से हटाने एवं अच्छी गुणवत्ता वाली ईटों के प्रयोग के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ही मुख्य भवन एवं आवासीय भवनों में बनाए गए बीमो के सीधा न होने एवं कुछ दीवारों में पुरानी ईटों के प्रयुक्त होने पर जिलाधिकारी ने सहायक अभियंता को फटकार लगाते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए साथ ही कमियां पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करने की भी चेतावनी दी।
निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य से जुड़े अधिकारियों के अलावा तहसीलदार सदर संजीव कुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे


Posted

in

by

Tags: