निर्माणाधीन 100 शैय्या अस्पताल तडियांव, घोसी को प्रत्येक दशा में एक माह के अंदर संचालित कराना है: जिलाधिकारी मऊ

अस्पताल को कोविड-19 चिकित्सा हेतु संचालित किए जाने का है निर्देश

अस्पताल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी मऊ

मऊ। श्री अमित सिंह बंसल, जिलाधिकारी, मऊ द्वारा निर्माणाधीन 100 शैय्या अस्पताल तडियांव, घोसी का निरीक्षण किया गया। इस अस्पताल को कोविड-19 चिकित्सा हेतु संचालित किए जाने के निर्देश प्राप्त हैं। अस्पताल में आर.टी.पी.सी.आर. लैब हेतु चिन्हित कमरों एवं लैब हेतु बी.एस.एल.-2 के अनुसार तैयार करने हेतु चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया। आक्सीजन प्लांट हेतु निर्माणधीन आवश्यक फाउण्डेशन एवं शेड निर्माण कार्य निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। सभी 100 बेड पर ऑक्सीजन सप्लाई हेतु पाइपलाइन फिटिंग के कार्यो की भी स्थिति की समीक्षा की गई। सभी कार्यो को शीघ्रातिशीघ्र गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। ताकि उसके बाद आक्सीजन प्लांट के उपकरण एवं प्राप्त आर.टी.पी.सी.आर. लैब हेतु आवश्यक मशीनों को स्थापित किया जा सके। प्रत्येक दशा में 15 जून तक लैब प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए गए। यह भी निर्देश दिए गए कि कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुरूप होना चाहिए। जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रत्येक दशा में अस्पताल को एक माह के अंदर संचालित कराना है। गत निरीक्षण में पाया गया था कि एन.एच-29 से अस्पताल को जोड़ने वाली लिंक मार्ग अत्यन्त जर्जर हो गयी है। जिलाधिकारी महोदय द्वारा एक माह के अन्दर उक्त सड़क के निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए गए थे। जिलाधिकारी महोदय द्वारा क्रिटीकल गैप फण्ड से धनराशि आवंटित किया गया। आज निरीक्षण में उक्त मार्ग का निर्माण कार्य मौके पर प्रारम्भ हुआ पाया गया। अधिशाषी अभियंता ग्रामीण अभियन्त्रण सेवा को निर्देशित किया गया कि मार्ग का निर्माण जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराए। निरीक्षण के दौरान श्री राम सिंह वर्मा मुख्य विकास अधिकारी, डॉ0 सतीश चंद सिंह मुख्य चिकित्साधिकारी, श्री अजय गौतम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट, श्री ए.के.वर्मा अधिशाषी अभियन्ता ग्रा.अभि.से. एवं निर्माण एजेन्सी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।


Posted

in

by

Tags: