मऊ – विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से उप जिला निर्वाचन अधिकारी भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संबंधित मतदान अधिकारियों का प्रथम प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक एसपी श्रीवास्तव द्वारा पोस्टल बैलट मतदान से संबंधित सभी पहलुओं को विस्तार से उपस्थित मतदान अधिकारियों को बताया गया। इस प्रक्रिया में मतदान से संबंधित सभी गतिविधियों को भी विस्तार पूर्वक समझाया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बताया गया कि निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष एवं विकलांग तथा कोविड-19 से प्रभावित व्यक्तियों को चुनाव आयोग द्वारा पोस्टल बैलट से मतदान करने की सुविध प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि मतदान के दिन निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देश के अनुसार ही समस्त मतदान से संबंधित कार्यों का निष्पादन किया जाना है।
उक्त अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अजय कुमार गौतम, परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर हर्षिता तिवारी, समस्त उप जिलाधिकारी, अपर संख्या अधिकारी रजनीश कुमार सिंह, समस्त तहसीलदार सहित मतदान अधिकारी उपस्थित रहे।
