मऊ – जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार के निर्देश के क्रम में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2022 के प्रयोजनार्थ प्रकाशित अनंतिम निर्वाचक नामावली पर दावे और आपत्ति प्राप्त करने हेतु मतदेय स्थलवार तैनात बी0एल0ओ0 की उपस्थिति की जांच व्यापक स्तर पर संबंधित उप जिलाधिकारी के माध्यम से कराई गई। माननीय राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर ही दावे और आपत्ति प्राप्त करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देशित करते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा गया था कि निर्धारित तिथि पर प्रत्येक दिन बी0एल0ओ0 की उपस्थिति संबंधित मतदेय स्थल पर सुनिश्चित कराई जाए। इसी क्रम में आज व्यापक स्तर पर बी0एल0ओ0 के भ्रमण की जांच कराई गई। जिसमें नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन में तैनात कुल 35 बी0एल0ओ0 अपने कार्य क्षेत्र में भ्रमण करते हुए नहीं पाए गए। अनुपस्थित बी0एल0ओ0 को उप जिलाधिकारी सदर द्वारा अंतिम चेतावनी पत्र जारी करते हुए स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि भविष्य में अनुपस्थित पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध निलंबन की संस्तुति उनके संबंधित विभाग को प्रेषित कर दी जाएगी।

निर्वाचन कार्य में लगाए गए बी0एल0ओ0 की अनुपस्थिति पर होगी निलंबन की कार्यवाही, जांच के दौरान 35 बी0एल0ओ0 मिले अनुपस्थित
Posted
in
by
Tags: