नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण 10 मई से 22 मई 2023 तक

जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार गौतम ने बताया कि जनपद के अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत माह मई, 2023 के सापेक्ष आवंटित खाद्यान्न का वितरण दिनांक 10 मई 2023 से 22 मई 2023 के मध्य निःशुल्क खाद्यान्न वितरण कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि खाद्यान्न का वितरण अन्त्योदय कार्डधारकों को 14 किग्रा0 गेहूं व 21 किग्रा चावल कूल 35 किग्रा प्रति कार्ड तथा पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को उनके कार्ड से सम्बद्ध प्रत्येक यूनिट पर 02 किगाo गेहूं व 03 किग्रा चावल कुल 05 किग्रा प्रति यूनिट निःशुल्क वितरण किया जायेगा।


Posted

in

by

Tags: