मऊ – जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत खाद्यान्न के वितरण की तिथि 22 दिसम्बर2022 से 31 दिसम्बर 2022 तक निर्धारित की गयी थी। कुछ लाभार्थियों में आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जाना अवशेष है। उक्त के दृष्टिगत जनहित में वितरण तिथि 01 जनवरी 2023 से 03 जनवरी 2023 तक बढ़ा दी गयी है। उक्त अवधि में ई-पॉस के माध्यम से आधार आधारित वितरण किया जायेगा।
जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थी उक्त दिवस पर अपने उचित दर विक्रेता के यहां से उपरोक्तानुसार आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर सकते हैं।

नि:शुल्क खाद्यान्न का वितरण 03 जनवरी 2023 तक
Posted
in
by
Tags: