नि:शुल्क खाद्यान्न वितरण की तिथि 14 से 20 सितंबर तक

मऊ – जिला पूर्ति अधिकारी विकास गौतम ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत खाद्यान्न के वितरण की तिथि 14.09.2022 से 20.09.2022 निर्धारित की गयी है।
माह जुलाई, 2022 के सापेक्ष प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत केवल चावल का वितरण दिनांक 14 सितम्बर 2022 से प्रारम्भ होकर दिनांक 20 सितम्बर 2022 तक सम्पन्न होगा। उक्त अवधि में अन्त्योदय कार्डधारक तथा पात्र गृहस्थी (दोनों योजनाओं) के राशनकार्डों से सम्बद्ध यूनिटों पर 05 किम0 चावल प्रति यूनिट का निःशुल्क वितरण कराया जायेगा। जनपद के समस्त अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थी उक्त दिवस पर अपने उचित दर विक्रेता के यहां से उपरोक्तानुसार आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर सकते हैं।


Posted

in

by

Tags: