मऊ – माह अप्रैल,2022 के प्रथम चक्र में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 योजना के अंतर्गत अंत्योदय कार्ड पर 35 किग्रा0 खाद्यान्न (गेंहू 20 किग्रा व चावल 15 किग्रा0) तथा पात्र गृहस्थी कार्ड से सम्बद्ध प्रति यूनिट गेहूं 03 किग्रा तथा चावल 02 किग्रा खाद्यान्न निशुल्क वितरण किया जा रहा है। वितरण दिनांक 12 अप्रैल,2022 से 20 अप्रैल 2022 तक निर्धारित की गई है।
जनपद के समस्त अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी लाभार्थी उक्त दिवस पर अपने उचित दर विक्रेता से उपरोक्तानुसार आवश्यक वस्तुएं प्राप्त कर सकते हैं।

निशुल्क खाद्यान वितरण की अंतिम तिथि 20 अप्रैल तक
Posted
in
by
Tags: