मऊ – गर्मियों में बढ़ते तापमान के बीच नींबू की डिमांड भी काफी बढ़ गई है लेकिन नींबू की आसमान छूती कीमतों ने इस भीषण गर्मी में भी नीबू लोगों की पहुँच से दूर हो गया है। मऊ समेत शहर के कई इलाकों में नींबू की कीमतें आसमान पर पहुंच गई हैं। एक नीबू 10, 15 और 20 रुपये तक में बिक रहा है।
सब्जी विक्रेताओं की मानें तो बीते कुछ दिनों में नींबू के दामों में काफी इजाफा हुआ है।
पेट्रोल-डीजल के आसमान छूती कीमतों के बाद अब आम आदमी गर्मी से राहत पाने के लिए नींबू पानी भी नहीं पी सकता, साथ ही सब्जियों के दाम में भी वृद्धि देखने को मिल रही है।
महंगाई की मार से जनता त्रस्त है।

नींबू की महंगाई ने खट्टा किया मन, 10 से 15 रुपये में बिक रहा एक नीबू
Posted
in
by
Tags: